
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए शूटरों में से एक ने ये बात बताई है कि सलमान खान से कनेक्शन की वजह से टाइगर श्रॉफ पर ये हमला हुआ है।
शूटर ने पुलिस को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग, अभिनेता से बदला लेना चाहता था क्योंकि उन्होंने 2022 में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान की तारीफ की थी।
पुलिस पूछताछ के दौरान शूटरों ने जिस बात का खुलासा किया है, वो उस समय की बात है, जब टाइगर श्रॉफ की 'होरपंती 2' आई थी। टाइगर की ये फिल्म ईद पर रिलीज हो रही थी। वैसे देखा जाए तो आमतौर पर सलमान खान की फिल्में ईद पर रिलीज होती हैं।
टाइगर श्रॉफ ने ये बात सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और इस फिल्म से जुड़े सीक्वल को ध्यान में रखकर कही थी। उस समय टाइगर का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावर फूल सिंह ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे इस हमले के असली मकसद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वांटेड आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता अनिल पंडित ने उसे बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग उस टिप्पणी का बदला लेना चाहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस दावे की जांच कर रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहले भी सलमान खान से जुड़े लोगों को धमकियां दी हैं। अमेरिका में रहने वाले अनिल पंडित और गैंग के एक अन्य सदस्य हरमन संधू (जिसने पहले भी ऐसे हमलों की जिम्मेदारी ली थी) के नाम से जुड़े कुछ ऑडियो मैसेज सामने आए थे।
इन ऑडियो में चेतावनी दी गई थी कि सलमान खान के साथ काम करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को भी निशाना बनाया जा सकता है। यह गैंग 1998 के काले हिरण (ब्लैकबक) के शिकार मामले को लेकर सलमान खान से कई बार माफी की मांग कर चुका है।