भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुटी हुई है , ओर संगठन स्तर पर लगातार बैठक कर रही है , आपको बता दे कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य उत्तराखंड दौरे पर देहरादून में आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला महामंत्रियों संवाद किया जाएगा और पूर्व ओबीसी पदाधिकारियों और ओबीसी समाज के वर्तमान-पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाएगी
गौरतलब है कि ओबीसी आयोग और विभिन्न आयोग-बोर्ड में ओबीसी समाज से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी बैठक होगी । ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया उन्होंने कहा कि जनता भाजपा पर विश्वास करती है और ऐसे में पिछड़े वर्ग के लोग भी इस बार उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा को जिताने का काम करेगी
बाइट अमरपाल मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा