
नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी स्थित सी ब्लॉक टाइप-तीन आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब सीढ़ियों पर दिखाई दिया एक सांप अचानक कार के अंदर जा छिपा। कार में सांप घुसने की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कॉलोनी की सीढ़ियों पर सांप दिखाई दिया। लोगों की नजर पड़ते ही सांप वहां से निकलकर एक कार में जा घुसा। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को कार से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दौरान कॉलोनी में लोगों के बीच सांप को लेकर हलचल बनी रही। वन विभाग की टीम की कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

