
हिमाचल प्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल बैठक को लेकर अब नई तारीख सामने आने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होने की संभावना है। इससे पहले 11 सितंबर और फिर 5 अक्टूबर को बैठक प्रस्तावित की गई थी, लेकिन दोनों ही बार बैठक स्थगित हो गई।
अब सरकार की ओर से नई तारीख तय करने की तैयारी चल रही है और सोमवार को 7 अक्टूबर को बैठक आयोजित करने को लेकर सहमति बनने की बात सामने आई है। हालांकि, बैठक की अंतिम तारीख और एजेंडा आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
अगर 7 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक होती है तो इसमें प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा हो सकती है। खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मामलों और विभिन्न विभागों में भर्ती प्रस्तावों पर लोगों की नजर रहेगी।
इसके अलावा अलग-अलग विभागों की ओर से भेजे गए अन्य प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल किए जा सकते हैं। अब सभी की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर है।