उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में हुए छात्रसंघ चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें गढ़वाल मंडल में ABVP का दबदबा देखने को मिला है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने खुशी जताते हुए ABVP को बधाई दी है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रवादी शक्तियां हमेशा मजबूत रही हैं, यहां के लोग सेनाओं में हैं और धार्मिक प्रवृत्ति के हैं, इसलिए युवाओं ने विद्यार्थी परिषद का समर्थन किया है। अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि उत्तराखंड की युवा शक्ति भी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों और ABVP के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करने वाले छात्र व छात्राओं का आभार जताया।