
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी चुनाव के लिए '65 पार' का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि असम और हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। करीब 25 मिनट के संबोधन में अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंदूर कांड और जेनी कांड का जिक्र किया। उन्होंने इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से चुनावी बिगुल फूंक दिया है। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी चुनाव के लिए '65 पार' का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि असम और हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।
करीब 25 मिनट के संबोधन में अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंदूर कांड और जेनी कांड का जिक्र किया। उन्होंने इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए।