
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पंजाब नंबर की बोलेरो पिकअप और राजस्थान से आई एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल यात्री उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पंजाब नंबर की बोलेरो पिकअप और राजस्थान से आई एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल यात्री उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।