उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा था। हादसे में पायलट कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। घटना के बाद ट्रांस भारत एविएशन की सभी हेलीकॉप्टर उड़ानों पर रोक लगा दी गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई सेवाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।