राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत 22 से 24 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोट में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 556 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों ने मरीजों की जांच कर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में रक्त जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, अंतरा, नसबंदी और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। पात्र लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र भी बनाए गए।
आंकड़ों के अनुसार, शिविर में फिजियोथेरेपी के 193, हड्डी रोग विशेषज्ञ के 56, स्त्री रोग विशेषज्ञ के 27, नेत्र विशेषज्ञ के 34 और दंत रोग विशेषज्ञ के 48 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके अलावा 85 लोगों की रक्त जांच, 132 लोगों की टीबी जांच तथा एक्स-रे सहित विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी किए गए।