
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के 48वें स्थापना दिवस को प्रदेश भर में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर देहरादून सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 24 जुलाई 2026 को केंद्रीय कार्यालय देहराखास में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने की। इस दौरान उत्तराखंड आंदोलन की अग्रणी नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रमणि बडोनी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि राज्य आंदोलन आज भी अधूरा है और उसके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगा।
कार्यक्रम के दौरान दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों को भी श्रद्धांजलि दी गई। दल के केंद्रीय महामंत्री एवं आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी राज्य आंदोलन की मूल भावना के अनुरूप विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आंदोलनकारी ताकतों को एकजुट होकर राज्यहितों के लिए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड हितों की मजबूती के लिए आंदोलन की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शांति प्रसाद भट्ट, बहादुर सिंह रावत, देव चंद उत्तराखंडी, राम चौहान, राजेश्वरी रावत, विजय बडोनी, प्रकाश भट्ट, दीपक रावत, महेंद्र सिंह गुसाईं, रामपाल, कर्नल सुनील बडोनी, महावीर अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत, जिलाध्यक्ष खुशवंत जितेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।