
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कांगड़ा कार्निवल-2026 के तहत 27 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में देशभर से हजारों एथलीट और धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। नगर निगम धर्मशाला और जिला प्रशासन की ओर से बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने मैराथन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता पांच अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित होगी, ताकि अलग-अलग आयु वर्ग और क्षमता वाले धावक इसमें भाग ले सकें। आयोजन का उद्देश्य धर्मशाला को खेल और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कांगड़ा कार्निवल-2026 के तहत 27 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में देशभर से हजारों एथलीट और धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। नगर निगम धर्मशाला और जिला प्रशासन की ओर से बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने मैराथन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता पांच अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित होगी, ताकि अलग-अलग आयु वर्ग और क्षमता वाले धावक इसमें भाग ले सकें। आयोजन का उद्देश्य धर्मशाला को खेल और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।