
नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले के कथित मास्टरमाइंड माने जा रहे संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को क्लीन चिट दे दी है। एजेंसी ने कहा है कि जांच के दौरान उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
सीबीआई के अनुसार, बिहार पुलिस ने नालंदा निवासी संजीव मुखिया को पहले एफआईआर में आरोपी बनाया था। वह लंबे समय तक फरार रहा और बाद में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया। इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई।
जांच एजेंसी ने बताया कि संजीव मुखिया का नाम पहले भी कई परीक्षा पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका था, इसलिए शुरुआती जांच में उस पर संदेह किया गया था। हालांकि, NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में उसकी संलिप्तता साबित करने वाला कोई साक्ष्य नहीं मिला।
सीबीआई ने इस मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें 45 आरोपियों के नाम शामिल हैं, लेकिन संजीव मुखिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण उसे क्लीन चिट दी गई है।