
ऊना/टाहलीवाल: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक 23 वर्षीय प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हरोली उपमंडल के बाथड़ी गांव में युवक का शव उसके किराए के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। किराए के कमरे में रहता था युवक मृतक की पहचान बिलास कुमार (23) पुत्र मोहिंदर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नजीरा, जिला मुंगेर, बिहार का रहने वाला था। रोजी-रोटी कमाने के लिए वह हिमाचल आया था और बाथड़ी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। बताया गया है कि वह पेशे से मिस्त्री था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी के अनुसार, टाहलीवाल थाना पुलिस को बाथड़ी में एक युवक की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए आरएफएसएल धर्मशाला की फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वहां से आवश्यक भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब इन साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों और संभावित गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार तक खबर पहुंचने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हर पहलू से कर रही जांच टाहलीवाल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
ऊना/टाहलीवाल: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक 23 वर्षीय प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हरोली उपमंडल के बाथड़ी गांव में युवक का शव उसके किराए के कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बिलास कुमार (23) पुत्र मोहिंदर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नजीरा, जिला मुंगेर, बिहार का रहने वाला था। रोजी-रोटी कमाने के लिए वह हिमाचल आया था और बाथड़ी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। बताया गया है कि वह पेशे से मिस्त्री था।
जानकारी के अनुसार, टाहलीवाल थाना पुलिस को बाथड़ी में एक युवक की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए आरएफएसएल धर्मशाला की फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वहां से आवश्यक भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब इन साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों और संभावित गवाहों के बयान भी दर्ज कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिवार तक खबर पहुंचने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
टाहलीवाल थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।