कांगड़ा: भारी बारिश के कारण प्रभावित पठानकोट–बैजनाथ पपरोला नैरोगेज रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं 31 जुलाई (शुक्रवार) से दोबारा शुरू हो जाएंगी। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद नियमित ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा रहा है।
रेलवे के अनुसार, 2 जून 2026 से पहले संचालित होने वाली सभी नियमित ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर फिर से चलेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 52473/52472, 52465/52467 और 52470/52474 शामिल हैं। ट्रेन सेवाएं बहाल होने से कांगड़ा घाटी के हजारों यात्रियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
हालांकि, परिचालन कारणों से ट्रेन संख्या 52464 (बैजनाथ पपरोला–ज्वालामुखी रोड) और 52469 (ज्वालामुखी रोड–बैजनाथ पपरोला) का संचालन 31 जुलाई को अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।
बैजनाथ पपरोला से पठानकोट: दोपहर 2:15 बजे और 3:40 बजे
बैजनाथ पपरोला से जोगिंदर नगर: सुबह 8:00 बजे, जोगिंदर नगर 9:30 बजे पहुंचेगी। वापसी 12:50 बजे और बैजनाथ पपरोला 2:30 बजे पहुंचेगी।
पठानकोट से बैजनाथ पपरोला: पहली ट्रेन सुबह 5:00 बजे, जो दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सुबह 7:00 बजे, जो 1:40 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।
बैजनाथ पपरोला–ज्वालामुखी रोड ट्रेन सेवा शुरू होने पर यह ट्रेन सुबह 10:00 बजे रवाना होगी।
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारणी और संचालन संबंधी ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर प्राप्त करें।