
मृतक की पहचान उपमंडल चुराह के गांव सालवी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह सरोल के घोल्टी गांव में अपनी ही पंचायत की एक महिला रितु के साथ किराये के मकान में रह रहा था।
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना पंचायत सरोल के घोल्टी गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक के साथ रह रही महिला को हिरासत में लिया है।
मृतक की पहचान उपमंडल चुराह के सालवी गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार सरोल पंचायत की ही रहने वाली रितु नाम की महिला के साथ घोल्टी गांव में किराये के कमरे में रह रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।