
देहरादून। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं आज, 29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी और इसके बाद व्रत खोलेंगी। ऐसे में चंद्रोदय का समय व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है।
उत्तराखंड के 8 शहरों में चांद निकलने का समय
अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहेगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का अनुमानित समय इस प्रकार है:
देहरादून: रात 8:02 बजे
हरिद्वार: रात 8:03 बजे
रुड़की: रात 8:02 बजे
ऋषिकेश: रात 8:02 बजे
नैनीताल: रात 7:59 बजे
टिहरी: रात 8:00 बजे
रुद्रप्रयाग: रात 7:57 बजे
अल्मोड़ा: रात 7:57 बजे
चांद के दर्शन के बाद खोलेंगी व्रत
करवा चौथ के दिन महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने की परंपरा है।
ध्यान रहे कि ये चंद्रोदय के अनुमानित समय हैं। बादल या स्थानीय मौसम की स्थिति के कारण चांद दिखाई देने में देरी हो सकती है।