
हिमाचल प्रदेश में दिवाली तक मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन त्योहार के बाद प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में धूप खिलने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 10 से 12 नवंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में दिवाली तक मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन त्योहार के बाद प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश में धूप खिलने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 10 से 12 नवंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम में इस बदलाव के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। ऊना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।