हिमाचल प्रदेश के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड यानी BBMB से जुड़े बिजली एरियर मामले में बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अब प्रदेश को इसका बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के मैहला में मीडिया से बातचीत करते हुए इसे हिमाचल की बड़ी जीत बताया। सीएम सुक्खू के मुताबिक, इस फैसले से हिमाचल प्रदेश को हर साल करीब 500 से 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो सकती है। इतना ही नहीं, प्रदेश को अगले 20 वर्षों तक बिजली में अपना हिस्सा मिलने का रास्ता भी साफ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला प्रदेश के आर्थिक हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे हिमाचल को लंबे समय तक फायदा मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड यानी BBMB से जुड़े बिजली एरियर मामले में बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जीतने के बाद अब प्रदेश को इसका बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा के मैहला में मीडिया से बातचीत करते हुए इसे हिमाचल की बड़ी जीत बताया।
सीएम सुक्खू के मुताबिक, इस फैसले से हिमाचल प्रदेश को हर साल करीब 500 से 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो सकती है। इतना ही नहीं, प्रदेश को अगले 20 वर्षों तक बिजली में अपना हिस्सा मिलने का रास्ता भी साफ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला प्रदेश के आर्थिक हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे हिमाचल को लंबे समय तक फायदा मिलेगा।