हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से फरार हो गए। मृतक युवक रछियालु का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को भी बस के नीचे से नहीं निकालने दिया। चक्का जाम के कारण करीब दो घंटों से सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। इस लंबे जाम की वजह से अन्य वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्कूटी से अपने घर जा रहा था युवक बताया जा रहा है कि युवक अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहा था। वह सनौरा में किसी काम के लिए रुका था और सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बस के नीचे आ गया। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन उसका सिर बस के टायर के नीचे आने गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।परिजनों का आक्रोश और चक्का जाम घटना के बाद निजी बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से भाग गए। इस बात से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और शव को बस के नीचे से हटाने से मना कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से फरार हो गए। मृतक युवक रछियालु का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को भी बस के नीचे से नहीं निकालने दिया। चक्का जाम के कारण करीब दो घंटों से सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। इस लंबे जाम की वजह से अन्य वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्कूटी से अपने घर जा रहा था युवक
बताया जा रहा है कि युवक अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहा था। वह सनौरा में किसी काम के लिए रुका था और सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बस के नीचे आ गया। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन उसका सिर बस के टायर के नीचे आने गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।परिजनों का आक्रोश और चक्का जाम
घटना के बाद निजी बस का चालक और परिचालक तुरंत मौके से भाग गए। इस बात से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और शव को बस के नीचे से हटाने से मना कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।