
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने एक यात्री के हैंड बैगेज की जांच के दौरान एक खोपड़ी बरामद की।
पूछताछ में यात्री ने बताया कि यह बंदर की खोपड़ी है। संदिग्ध वन्यजीव वस्तु मिलने के बाद CISF ने यात्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरामद खोपड़ी की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसे यात्री अपने साथ क्यों ले जा रहा था और इसे कहां से हासिल किया गया।
पुलिस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। यात्री को दिल्ली से हैदराबाद जाना था।