
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। 24 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, शिमला का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
संजीव कुमार गांधी हिमाचल प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह कांगड़ा स्थित हिमाचल बैकवर्ड क्लासेज फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। अब सरकार ने उन्हें शिमला स्थित जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी है।
राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नियुक्ति सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर जनहित में की गई है। आदेश जारी होने के साथ ही नई नियुक्ति प्रभावी हो गई है।
सरकार के इस फैसले के बाद संजीव कुमार गांधी अब हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।