
पंडोह (मंडी): विद्युत उपमंडल पंडोह के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में मंगलवार, 28 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 11 केवी शिवा फीडर लाइन के आवश्यक रखरखाव, विद्युत लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते किया जाएगा।
सहायक अभियंता इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान उबा, मासड़, शीलहा, बारी, धामु, देओरी, सारी, सतियुर, शिवबादर, मेहनी, एसपीटी क्लार्क, थट्टा और तुंदला सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि मौसम खराब रहता है या बारिश के कारण कार्य करना संभव नहीं हो पाता, तो रखरखाव का कार्य अगले दिन किया जाएगा।